Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में पार्क की दीवार पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

February 1, 2024

दिल्ली में पार्क की दीवार पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

नयी दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक पार्क की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के आरोप में 37 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तिलक नगर के रहने वाले आरोपी जसंिवदर उर्फ लकी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि करीब एक हजार सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त फुटेज और खुफिया जानकारी की मदद से जसविंदर की पहचान की गई।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया कि जसविंदर ने 25 जनवरी की रात तिलक नगर में एक स्कूल के समीप विष्णु गार्डन में स्थित एक पार्क की दीवार पर ‘दिल्ली बनेगा खालिस्तान’ जैसे नारे लिखे थे। वीर ने बताया कि 26 जनवरी को तिलक नगर थाने में संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत एक मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान जसविंदर ने अपना अपराध कबूल लिया और बताया कि उसे दीवारों पर विवादास्पद नारे लिखने के लिए उसके दोस्त गगनदीप ने पैसे दिये थे।

सिंह ने बताया कि गगनदीप फिलहाल अमेरिका में है और उसने आरोपी को ऐसा करने के लिए 15 हजार रुपये दिये थे। अधिकारी ने बताया कि जसंिवदर को अपने घर का किराया देने के लिए पैसों की सख्त जरूरत थी इसलिए उसने नारे लिखे और एक वीडियो रिकॉर्ड कर गगनदीप को भेजा।

प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख खालिस्तानी समर्थक अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के साथ आरोपी के संबंध के सवाल पर सिंह ने बताया कि जसविंदर ने उसके साथ किसी भी प्रकार के संबंध से इनकार किया हालांकि उससे पूछताछ जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें