Site icon Dainik Savera Times

6kg अफीम सहित 1 तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ जारी

पटियाला पुलिस ने 6 किलो अफीम के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है। एसएसपी पटियाला ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी पुलिस पार्टी ने राजपुरा में जीटी रोड के पास मिडवे ढाबा पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान अंबाला की ओर से आ रही एक बस की चेकिंग के दौरान उसमें से एक युवक बस के पिछले दरवाजे से नीचे उतरा। व्यक्ति को काबू कर जब उसका नाम पूछा गया तो उसने बताया कि उसका नाम मनोज कुमार है। उसके बैग की जांच की गई तो उसमें से 6 किलो अफीम बरामद हुई। उक्त आरोपी के खिलाफ थाना राजपुरा में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर पूछताछ की जाएगी कि आखिर वह यह अफीम किससे लाया था और किसे देनी थी।

Exit mobile version