Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान: पंजाब में बस-कार की टक्कर से छह लोगों की हुई मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के भक्कर जिले में कार और बस के बीच टक्कर से कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया।

बचाव सेवा सूत्रों के मुताबिक दुर्घटना जिले के मनकेरा इलाके में झांग रोड पर रविवार की शाम को उस समय हुई, जब विपरीत दिशा से आ रहे दो वाहन क्रॉसिंग से गुजरते समय आपस में टकरा गये। घटना में कार में सवार छह लोगों की मौत हो गयी।

Exit mobile version