Site icon Dainik Savera Times

पिकअप में साढ़े तीन क्विंटल अवैध डोडा पोस्त ले जा रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार

हनुमानगढ़: राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने सोमवार को एक व्यक्ति को पिकअप वाहन में अवैध रूप से तीन किंवटल 60 किलो डोडा पोस्त ले जाते गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक अरशद अली ने बताया कि पल्लू थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने सुबह जगदीश बिश्नोई को एक बिना नंबरी पिकअप गाड़ी में तीन क्विंटल 60 किलो डोडा पोस्त ले जाते हुये गिरफ्तार किया। उस पर मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामल दर्ज किया गया है। जगदीश बिश्नोई फलोदी जिले में मोटानियानगर मतौड़ा तहसील बापिनी का है।

Exit mobile version