Site icon Dainik Savera Times

पुलिस ने कुख्यात अपराधी मंसूर अंसारी सहित तीन को किया गिरफ्तार

रांची: झारखंड के रांची जिले के बेड़ो थाना पुलिस ने कुख्यात अपराधी मंसूर अंसारी सहित तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल ने आज बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में बेड़ो थाना निवासी मंसूर अंसारी, लकी उरांव और शाहबान अंसारी शामिल है। इनके पास से एक राइफल, एक देसी अवैध कार्बाइन, एक मिसफायर गोली और एक खोखा बरामद किया गया है।

Exit mobile version