Site icon Dainik Savera Times

पुलिस ने साइबर ठगी के अंतर्राज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

मंडला: मध्यप्रदेश के मंडला जिले की पुलिस ने साइबर अपराध के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह के तीन सदस्यों को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरोह व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए लोगों को फर्जी ऐप पर ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर ठगी करता था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अब तक की जांच में यह सामने आया है कि गिरोह ने 16 राज्यों में लगभग सात करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। दरअसल, बम्हनी बंजर थाना के अंजनिया पुलिस चौकी में एक आवेदक ने शिकायत दर्ज कराई कि उसे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए प्रेरित किया गया। फर्जी ऐप के जरिए आवेदक के पिता के रिटायरमेंट फंड से 17 लाख रुपये श्री बालाजी ट्रांसपोर्ट के नाम पर एक खाते में जमा कराए गए। ऐप पर प्रारंभ में निवेश को बढ़ता दिखाया गया, लेकिन बाद में अकाउंट में पैसा माइनस दिखने लगा। इस धोखाधड़ी का अहसास होने पर आवेदक ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।

Exit mobile version