Site icon Dainik Savera Times

पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार हुए दंपति के चार लाख रुपए वापस कराए

सिंगरौली: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में पुलिस की तत्परता के चलते साइबर ठगी के शिकार एक चिकित्सक दंपति की चार लाख रुपए वापस कराए गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल शाम जिले के विंध्यनगर निवासी दंपति डॉ राजीव चौधरी और डॉ हेमलता चौधरी को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को ‘कैप्टन सतीश, सैनिक स्कूल’ का अधिकारी बताया और बच्चों के मेडिकल परीक्षण के संबंध में चर्चा की। डॉ चौधरी ने प्रति बच्चे 300 रुपए और ऑडियोमेट्रिक जांच के लिए 500 रुपए का शुल्क बताया। कॉलर ने अगले दिन संपर्क करने का वादा किया।

Exit mobile version