Site icon Dainik Savera Times

सारण :सड़क दुघर्टना में मामी और भांजे की मौत, घर में मचा कोहराम

छपरा: बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में एक महिला और उसके भांजा की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के सिरसिया मनी गांव निवासी मुन्ना कुमार सिंह उर्फ अजय सिंह का पुत्र अनुराग कुमार सिंह (18) अपनी मामी बनियापुर थाना क्षेत्र निवासी के साथ गंगा स्नान करने डोरीगंज थाना क्षेत्र के चिरांद आटोरिक्शा से जा रहा था। इसी दौरान गड़खा – चिरांद मुख्य पथ पर अनियंत्रित ट्रक ने आटोरिक्शा को टक्कर मार दी। इस घटना में मामी -भांजा की मौत हो गई।

Exit mobile version