Site icon Dainik Savera Times

बस चालक की लापरवाही से स्कूली छात्रा की मौत

समाना: बस चालक की लापरवाही के चलते एक छात्रा की मौत हो गई। इस मामले में गांव भेडपुरी निवासी देसराज ने पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी रणवीर कौर गांव कुलार के स्कूल में शिक्षा पढ़ती थी। गत 19 मार्च को रणवीर परीक्षा देकर एक प्राइवेट बस में सवार होकर घर लौट रही थी। इसी दौरान जब बस गांव दोदड़ा के बस अड्डे पर पहुंची तो उसकी बेटी बस से नीचे उतरने लगी। तभी बस चालक ने लापरवाही से बस को आगे बढ़ा दिया। इस दौरान रणवीर कौर की कमीज बस की कुंडी में फंस गई और बस चालक उसे काफी दूर तक घसीट कर ले गया। इस हादसे में रणवीर कौर की हालत नाजुक होने पर उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया लेकिन डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले की जांच कर रहे गांव मवी कलां पुलिस चौंकी में तैनात एएसआई परमजीत सिंह ने बताया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है और बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Exit mobile version