Site icon Dainik Savera Times

कार के ट्रक से टकराने से लगी आग के कारण दो मासूमों सहित सात लोगों की मौत

सीकर: राजस्थान में सीकर जिले के फतेहपुर में रविवार को कार के ट्रक से टकरा जाने के बाद लगी आग में जलने से दो मासूम बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहपुर के आशीर्वाद चौराहे के पुल पर अपराह्न करीब ढाई बजे यह हादसा हुआ जिसमें कार के रुई से भरे ट्रक से टकराने के बाद कार एवं आस पास रुई बिखर गई और कार में आग लग गई।

कार के आग से घिरे जाने पर कोई मदद नहीं कर पाया और ये लोग ज़िंदा जल गये। मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी ने आग बुझाई और क्रेन की मदद से कार को मौके से हटाया।

उत्तर प्रदेश में मेरठ के रहने वाले दो परिवार के ये लोग खाटूश्याम मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। मृतकों में नीलम गोयल उनके पुत्र आशुतोष, मंजू बिंदल उनके पुत्र हार्दिक बिंदल एवं हार्दिक की पत्नी स्वाति बिंदल तथा उनकी दो मासूम पुत्रियां शामिल हैं।

Exit mobile version