Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

शहनाज गिल अस्पताल में भर्ती, इंस्टाग्राम लाइव होकर फैंस को बताया अपना हेल्थ अपडेट

October 10, 2023

शहनाज गिल अस्पताल में भर्ती, इंस्टाग्राम लाइव होकर फैंस को बताया अपना हेल्थ अपडेट

इंटरटेनमेंट डेस्क: एक्ट्रेस शहनाज गिल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहनाज की अस्पताल से तस्वीरें सामने आने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। शहनाज का हाल जानने के लिए कई फिल्मी सितारे अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर शहनाज को हुआ क्या है कि वो अस्पताल में भर्ती है।

 

शहनाज गिल मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। खबर है कि शहनाज को फूड पॉइजनिंग हुई है जिसका उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बीते दिनों शहनाज ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ का जोरो-शोरों से प्रमोशन में बिजी थी और सोमवार को उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिल्म की सह निर्माता रिया कपूर भी शहनाज का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंची।

अस्पताल से इंस्टाग्राम पर लाइव हुई शहनाज
शहनाज गिल ने अस्पताल से इंस्टाग्राम लाइव होकर अपना हेल्थ अपडेट दिया है। अस्पताल के कपड़े पहनकर और अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुईं शहनाज कहती नजर आ रही है, ‘देखो समय सबका आता है, सबका जाता है। मेरे साथ भी वही हुआ है। फिर आएगा थोड़े दिन बाद। दोस्तों, मैं अब ठीक हूं। मुझे इन्फेक्शन हो गया था। मैंने सैंडविच खा लिया था। मुझे फूड इन्फेक्शन हो गया।’ पर अब मैं रिकवर हो रही हूं। आप सब लोग चिंता मत करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें