Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की फेम एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री की बहन का हुआ निधन, एक्ट्रेस ने कहा ऐसा कभी नहीं सोचा था

April 18, 2024

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की फेम एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री की बहन का हुआ निधन, एक्ट्रेस ने कहा ऐसा कभी नहीं सोचा था

कॉमेडी टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की पूर्व अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल की छोटी बहन डिंपल का निधन हो गया है। अभिनेत्री ने अपनी छोटी बहन की मौत पर शोक व्यक्त किया है। कथित तौर पर उनकी बहन का उनके गृह नगर जबलपुर, मध्य प्रदेश में निधन हो गया। अभिनेत्री की बहन दिव्यांग थीं। उन्होंने 45 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट पर लिखा ऐसा कभी नहीं सोचा था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, जेनिफर की बहन ने 13 अप्रैल को अंतिम सांस ली। उन्होंने पहले बताया था कि उनकी बहन गंभीर रूप से बीमार थीं और वेंटिलेटर पर थीं। इस महीने की शुरुआत में रक्तचाप कम होने के बाद डिंपल को एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। उसके पित्ताशय में भी पथरी थी। हालांकि, कुछ दिनों के बाद डिंपल को सरकारी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। वहां, उनका बीपी कथित तौर पर बेहद निचले स्तर पर पहुंच गया था और उनकी नाड़ी लगभग शून्य थी। फिर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

उन्होंने कहा कि मैं अब भी स्वीकार नहीं कर सकती कि वह नहीं रहीं। हर दिन डिंपल और मैं वीडियो कॉल पर बात करते थे। वह किसी और की आवाज का जवाब नहीं देती थीं। वह मुझसे बहुत जुड़ी हुई थीं। इससे पहले साल 2022 में अभिनेत्री ने अपने छोटे भाई को खो दिया था।

इसी बीच उनकी ‘तारक मेहता’ शो के निर्माता असित मोदी के साथ अनबन हुई थी, जिसके बाद उन्होंने शो छोड़ दिया था। उन्होंने शो के निर्माता असित कुमार मोदी के खिलाफ मामला दर्ज किया था और उन पर उत्पीड़न का भी आरोप लगाया था। अभिनेत्री ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए थे और शो के कुछ पूर्व अभिनेताओं ने भी उनका समर्थन किया था। मार्च 2024 में जेनिफर ने खुलासा किया था कि उन्होंने मोदी के खिलाफ केस जीत लिया है। एक वीडियो में उन्होंने यह भी दावा किया कि निर्माता को उन्हें मुआवजे के रूप में पांच लाख रुपये देने होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें