Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बंगाल-सिक्किम सीमा पर निजी बस के तीस्ता नदी में गिरने से छह लोगों की हुई मौत

December 1, 2024

बंगाल-सिक्किम सीमा पर निजी बस के तीस्ता नदी में गिरने से छह लोगों की हुई मौत

सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमा पर रंगपो के समीप शनिवार को एक बस के सड़क से फिसलकर तीस्ता नदी में गिर जाने से दो महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गयी और 15 से अधिक लोग घायल हो गये।

आधिकारिक सूत्रों ने छह लोगों की मौत और 15 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। सभी घायलों को रंगपो के एक अस्पताल में ले जाया गया।
सूत्रों ने बताया कि अब तक पांच शवों की पहचान हो चुकी है।

पश्चिम बंगाल पुलिस और सिक्किम पुलिस ने संयुक्त रुप से बचाव अभियान चलाया और सभी शवों को सिक्किम के रंगपो अस्पताल भेज दिया गया। बस में चालक सहित 21 लोग सवार थे।

यह दुर्घटना रंगपो सीमा से लगभग एक किमी दूर राष्ट्रीय राजमार्ग 10 पर अंधेरी और अटल सेतु के बीच दोपहर तीन बजे के आसपास हुई। यह बस उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी से सिक्किम की राजधानी गंगटोक के बीच रोजाना चलती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें