Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोशल मीडियाः बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह के ऊपर युवक ने फेंकी स्याही

August 20, 2023

सोशल मीडियाः बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह के ऊपर युवक ने फेंकी स्याही

उत्तर प्रदेशः प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट के उपचुनाव में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के ऊपर स्याही फेंकी गई। वहीं, जिस वक्त दारा सिंह चौहान पर स्याही से हमला हुआ तब उनके सिक्योरिटी गार्ड्स भी वहां मौजूद दिख रहे है। लेकिन जब तक वे कोई एक्शन ले पाते, स्याही फेंकने वाला शख्स फरार हो गया।

इस घटना की किसी ने वीडियो बनाकर उसको सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गई। जब इस घटना के बारे में बीजेपी के जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वे उस वक्त किसी बैठक में थे। इस घटना बारे उन्हें कोई जानकारी नहीं है। बाद में उन्होंने आरोप लगाया कि सपा पार्टी की ओर से पोषित गुंडों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस मामले जिला प्रशासन इस घटना की जांच में लगा गया है। जो भी इस घटना का दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें