Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुबह-सुबह हुआ भयानक हादसाः रेसर बाइकर ने एक्टिवा को मारी जोरदार टक्कर, महिला समेत बाइक सवार की मौत

June 30, 2024

सुबह-सुबह हुआ भयानक हादसाः रेसर बाइकर ने एक्टिवा को मारी जोरदार टक्कर, महिला समेत बाइक सवार की मौत

लुधियान। आज सुबह-सुबह लुधियाना-चंडीगढ़ हाईवे पर समराला के नजदीक गांव कोटला समशपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एक मां और उसका बेटा हेडन गांव से समराला की तरफ आ रहे थे कि वे कुछ सामान घर पर भूल गए और जब कोटला समशपुर से घर लौटने के लिए मुड़े तो लुधियाना की तरफ से तेज रफ्तार रेसर बाइकर ने एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। इस भयानक टक्कर से रेसर बाइक सवार और एक्टिवा सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई।


जबकि एक्टिवा चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे घायल हालत में सिविल लाया गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि रेसर बाइक में आग लग गई जिसे फायर ब्रिगेड की मदद से बुझाया गया। मृतक महिला की पहचान हेडन ते तोर निवासी परमिंदर सिंह (50) की पत्नी परमिंदर कौर के रूप में हुई है, जबकि मोटरसाइकिल सवार की पहचान चंडीगढ़ निवासी विवेक (42) के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान सनप्रीत सिंह पुत्र परमिंदर सिंह निवासी हेडन के रूप में हुई है।

घायल युवक का चल चल रहा इलाजः डाक्टर
सिविल अस्पताल समराला के डॉक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि रेसर बाइक और एक्टिवा की टक्कर में एक्टिवा सवार महिला और रेसर बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर घायल अवस्था में हमारे पास लाया गया जिसका इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें