Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

गार्ड को धमकाकर एटीएम मशीन से 5.62 लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार

March 4, 2024

गार्ड को धमकाकर एटीएम मशीन से 5.62 लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार

जयपुर: राजस्थान के ब्यावर जिले में रविवार देर रात दो नकाबपोश बदमाशों ने एक बैंक एटीएम से 5.62 लाख रुपए लूट लिए। पुलिस ने यह जानकारी दी। जवाजा के थानाधिकारी हरिराम ने सोमवार को बताया कि कार पर दो नकाबपोश बदमाश जवाजा पंचायत समिति के सामने लगे एसबीआई बैंक के एटीएम पर पहुंचे।

उन्होंने वहां गार्ड को धमकाकर एटीएम को गैस कटर से काटा और उसमें से पांच लाख 62 हजार रुपए निकाल कर फरार हो गये। उन्होंने बताया कि एटीएम के गार्ड नोरत सिंह की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। उन्होंने बताया कि इस संबंध में बैंक प्रशासन की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें