Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली से अपने पैतृक गांव आ रहे एक परिवार के तीन सदस्यों की हादसे में मौत

देहरादून: दिल्ली से एक वाहन द्वारा उत्तराखंड स्थित वन पैतृक गांव आ रहे एक परिवार के तीन सदस्यों की मंगलवार को सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की रेस्क्यू टीम ने पुत्र व एक दंपत्ति के शवों को खाई से बाहर निकाल, स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया है।

एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि आज जनपद पौड़ी के थाना सतपुली के माध्यम से गुमखाल के पास द्वारिखाल में एक वाहन कार संख्या डीएल-10सीयू 6560 के खाई में गिरने की सूचना मिली। इस पर, पोस्ट सतपुली से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल गई। जहां दुर्घटनाग्रस्त कार में एक महिला व दो पुरुष के शव मिले। जो एक ही परिवार के सदस्य थे। उन्होंने बताया कि ये लोग दिल्ली से अपने गांव कुठारगांव, पौड़ी जा रहे थे। रास्ते में द्वारिखाल में उक्त कार अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि कार में सवार तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

Exit mobile version