Site icon Dainik Savera Times

Train Accident: जीएफसीजे कंटेनर मालगाड़ी के लोको पायलट की लापरवाही से हुआ रेल हादसाः रेलवे

नयी दिल्ली: पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग जिले के रानीडांगा में जीएफसीजे कंटेनर मालगाड़ी के लोको पायलट ने सिग्नल को पार करते समय ट्रेनों के लिए निर्धारित गति के नियमों का पालन नहीं किया, जिसके कारण रेल हादसा हुआ।

रेलवे के सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि ऐसा लगता है कि जीएफसीजे कंटेनर मालगाड़ी के लोको पायलट (ट्रेन चालक) ने लाल सिग्नल से पहले रुकने के लिए निर्धारित शर्तों और 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा का पालन नहीं किया और बहुत अधिक गति से आगे बढ़ रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

Exit mobile version