Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

केरल में 36 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

April 1, 2025

केरल में 36 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

कोच्चि: केरल में 36 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी में लिप्त दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान फयास फवाद (21) और असिमुल मुजासिन (21) के रूप में हुई है, जो मलप्पुरम के कोट्टाकल के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि जांच के तहत रविवार को कोट्टाकल में ये गिरफ्तारियां की गईं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ‘डिजिटल अरेस्ट’ के जरिये की गई ठगी में लिप्त अन्य संदिग्धों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए जांच जारी है।
एर्णाकुलम टाउन साउथ पुलिस थाने की एक टीम द्वारा इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।

ये भी पढ़ें- रयान गॉसलिंग स्टारर ने भारत में कमाए 53 करोड़, दुनियाभर में $430 मिलियन का आंकड़ा पार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें