Site icon Dainik Savera Times

मोटरसाइकिल-कार की टक्कर में दो भाईयों की हुई मौत

भरतपुर: राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के बहरांवड़ा कलां थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल और कार की टक्कर में दो सगे भाइयों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राधामोहन (40) और हरिगोविंद (45) किसी काम से मोटरसाइकिल से सवाई माधोपुर जा रहे थे। इसी दौरान मोरोज गांव के चौराहे के पास बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में राधामोहन की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे भाई हरिगोविंद ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। बोलेरो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए।

Exit mobile version