Site icon Dainik Savera Times

अफगानिस्तान में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो की हुई मौत, 13 घायल

जलालाबाद: अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत नांगरहार में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी और अन्य 13 घायल हो गये। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता हाफिज मावलावी अब्दुल बसीर जाबुली ने बताया कि घटना शुक्रवार रात प्रांतीय राजधानी जलालाबाद में पुलिस जिला 9 के आसपास उस समय हुई, जब लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण एक वाहन पलट गया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य 13 अन्य घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version