जयपुर: राजस्थान में बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ थाना क्षेत्र में गुरुवार को कंटेनर और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर से दो युवकों की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर अनियंत्रित कंटेनर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार किनासर निवासी हरीराम नायक एवं सीताराम नायक की मौके पर ही मौत हो गयी।

