Site icon Dainik Savera Times

बड़गांव में पुलिस की गंभीर लापरवाही से दो युवकों की हत्या

Udaipur: भूमि विवाद में उदयपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र में दो युवकों की हत्या का मामला सामने आया है. बुधवार रात चाचा और उसके बेटे ने लोसिंग निवासी तेजसिंह पुत्र उदयसिंह और उसके दोस्‍त धानमंडी निवासी सोनू गाछा की हत्‍या कर दी गई. इस पूरे मामले में बड़गांव थाने की गंभीर लापरवाही भी सामने आ रही है।

सूत्रों के अनुसार तेजसिंह ने बुधवार को बड़गांव थाने में मां से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद शाम को वह लोसिंग पहुंचा, जहां खेत में मोहनसिंह, उसके बेटे देवेंद्र सिंह और नाबालिग ने चाकू से हमला कर दिया. सिर में 4 और सीने पर 2 वार से लहूलुहान तेज सिंह बेदम होकर गिर गया. सोनू गाछा तेजसिंह के साथ गया था. सोनू का शव वीरवार सुबह मिला. वहीं तेजसिंह का शव रात को ही मिल गया था।

पूरे मामले में उदयपुर के बड़गांव थाने द्वारा गंभीर लापरवाही सामने आ रही है. तेजसिंह ने बुधवार को मां से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करवाने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. अगर समय रहते बड़गांव थाने ने कार्रवाई की होती तो शायद दो युवकों की जान बच जाती। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. वीरवार प्रात: मोर्चरी में भारी संख्‍या में लोग पहुंच पुलिस के प्रति आक्रोश जता रहे है.

Exit mobile version