Site icon Dainik Savera Times

UP NEWS : पुलिस के साथ मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल

Jalandhar Police Encounter

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के फराह थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी (विशेष अभियान समूह) के साथ मुठभेड़ में एक दर्जन से अधिक मामलों में वांछित 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश बृहस्पतिवार रात घायल हो गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान मैनपुरी निवासी शैलू उर्फ शैलेंद्र चौहान (35) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक (शहर) अरविंद कुमार ने कहा, मुठभेड़ के दौरान बदमाश शैलू के दोनों पैरों में गोली लगी। उसे फराह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया, फराह थाना क्षेत्र के नगला अंबुआ के बाहरी इलाके में मुठभेड़ उस समय हुई, जब शैलू मैनपुरी से भरतपुर जा रहा था। उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह फराह क्षेत्र में क्यों आया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ अपहरण और चोरी जैसे अपराधों के अलावा गैंगस्टर अधिनियम के तहत 18 मामले दर्ज हैं।

Exit mobile version