Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादी में मेहमानों के साथ नाचते हुए फोटोग्राफर की वीडियो वायरल, डांस मूव देख आप भी हो जाएंगे हैरान

August 19, 2023

शादी में मेहमानों के साथ नाचते हुए फोटोग्राफर की वीडियो वायरल, डांस मूव देख आप भी हो जाएंगे हैरान

चंडीगढ़ : आमतौर पर शादी और पार्टी में फोटोग्राफर सिर्फ आपकी फोटो और वीडियो बनाते हुए नजर आते हैं। लेकिन एक फोटोग्राफर की वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वह एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहा है। एक पंजाबी शादी में मेहमानों के साथ एक हाथ में अपना कैमरा पकड़े हुए और दूसरे हाथ से अपनी डांस मूवमेंट करते हुए दिखाई दे रहा है। फोटोग्राफर का जोरदार डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जहां लोग उसके काम को बहुत पसंद कर रहे हैं क्योंकि वह अपने काम के साथ-साथ शादी का आनंद भी ले रहा है। शादी समारोह में चल रहे पंजाबी गाने ‘लौंग मारे लश्करे’ पर फोटोग्राफर के परफेक्ट मूव्स को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें