Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 5000 रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

July 8, 2024

विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 5000 रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के दौरान जिला लुधियाना के रायकोट में तैनात राजस्व पटवारी जसप्रीत सिंह को 5000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए राज्य ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त राजस्व अधिकारी को ग्रीन सिटी, रायकोट निवासी गुरसेवक सिंह द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई लाइन पर दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त पटवारी ने भूमि के दाखिल खारिज के लिए लाड्डी नामक अपने निजी सहायक के माध्यम से 5000 रुपये की अवैध रिश्वत ली है।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत में लगाए गए आरोपों के सत्यापन के दौरान आरोप सही पाए गए हैं, क्योंकि मौखिक साक्ष्य के साथ-साथ घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग से भी इनका समर्थन हुआ है तथा 5000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप सिद्ध हो गए हैं।

इस सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर उक्त पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें