Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

लड़की ने ठुकराया प्यार तो सनकी आशिक ने लड़की पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

October 19, 2024

लड़की ने ठुकराया प्यार तो सनकी आशिक ने लड़की पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

कडप्पा: आंध्र प्रदेश में कडप्पा जिले के गोकावरम गांव में प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर एक युवक ने किशोरी छात्रा को आग के हवाले कर दिया।

कडप्पा जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन राजू ने मीडिया को बताया कि पीड़िता बडवेल कस्बे के रामंजनेया नगर इलाके की निवासी है और इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही है। आरोपी 22 वर्षीय विग्नेश और पीड़िता बचपन से दोस्त हैं और एक ही इलाके के रहने वाले हैं। विग्नेश ने सुबह लड़की को फोन किया और बाहरी इलाके में मिलने पर जोर दिया। वह लड़की को ऑटोरिक्शा में गोकावरम गांव के बाहरी इलाके में पीपी कुंटा इलाके में ले गया। वह उससे बात करने के बहाने उसे जबरन सुनसान जगह पर झाड़ियों के पीछे ले गया जहां अचानक उसने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और वहां से भाग निकला। राहगीरों ने पीड़िता की चीखें सुनीं और उसे जली हुई अवस्था में देखा। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को एंबुलेंस से रिम्स अस्पताल पहुंचाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें