Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने शहर प्रशासन में संयुक्त कोशिशों पर दिया बल

November 4, 2024

शी चिनफिंग ने शहर प्रशासन में संयुक्त कोशिशों पर दिया बल

China News  : चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल ही में शांगहाई के एक बुनियादी लेक्चर प्रोग्राम के सदस्यों को एक जवाबी पत्र में शहरी विकास व प्रशासन में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि एक साथ सौहार्दपूर्ण और सुंदर शहर का निर्माण किया जा सके।

बता दें कि शांगहाई में इस लेक्चर प्रोग्राम का मुख्य विषय शहरी नागरिकों को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नये सिद्धांतों और जनता से केंद्रित शहर की अवधारणा के बारे में जानकारी देना है ।वक्ताओं में सेवानिवृत्त अधिकारी व सैन्य अधिकारी ,विशेषज्ञ ,अध्यापक और रोल मॉडल शामिल हैं ।

अपने पत्र में शी ने कहा कि आप लोगों ने अपने अनुभवों के मुताबिक नागरिकों से इतिहास ,पार्टी के नये सिद्धांतों ,नये युग में शांगहाई के परिवर्तन के बारे में व्याख्यान किया, इसका व्यापक महत्व है।  

शी ने बल देते हुए कहा कि जन केंद्रित शहर जनता से निर्मित होता है और जन केंद्रित शहर जनता के लिए होता है ।उन्होंने इस प्रोग्राम के सदस्यों को अधिक नागरिकों को जन केंद्रित शहर के निर्माण में भाग लेने के लिए कोशिश करने के लिए प्रेरित किया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें