Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अच्छी सेहत के लिए आप भी करते हैं बादाम का सेवन, तो इन तरीकों से करें असली बादाम की पहचान

August 11, 2023

अच्छी सेहत के लिए आप भी करते हैं बादाम का सेवन, तो इन तरीकों से करें असली बादाम की पहचान

 

 

 

नई दिल्ली : लोग अपनी सेहत को लेकर कई प्रकार के सवाल और चिंताएं रखते हैं। सेहत व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक कुशलता की स्थिति को दर्शाती है और उनके दैनिक जीवन को प्रभावित करती है। ऐसे में कुछ लोग अपनी अच्छी सेहत के लिए रोजाना बादाम जैसे ड्राईफूट्स का सेवन करते हैं। लेकिन आजकल बाजार में नकली मिलावटी चीजे ज्यादा देखने की मिलती हैं। इसी तरह बाजार में नकली बादाम भी मिलते हैं, जिनके सेवन से आप बीमार भी हो सकते हैं।

हालांकि कई लोगों को नहीं पता होता है कि वे जो बादाम खरीद रहे हैं वे असली हैं या नहीं। हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं जिसकी मदद से अब आप आसानी से असली और नकली बादाम की पहचान कर सकते हैं।

1) रंग से करें पहचान
असली बादाम की पहचान उसके रंग से भी किया जा सकता है। नकली बादाम का रंग थोड़ा ज्यादा डार्क दिखाई देता है और उसका स्वाद भी थोड़ा कड़वा होता है। वहीं असली बादाम हल्के भूरे रंग का होता है। वहीं असली बादाम को पानी में कुछ घंटे भिगो दें, उसके छिलके को आसान से हटा पाएंगी औऱ वह स्वाद में कड़वा भी नहीं होगा।

2) हाथ पर रगड़ कर देखें
अगर आप बादाम खरीदने जा रहें हैं, तो सबसे पहले बादाम को अपनी हथेली पर रगड़ कर देखें। अगर आपके हाथ में बादाम का भूरा रंग छूटने लगे तो समझ जाइए कि बादाम नकली है।

3) दबाकर देखें
वहीं बादाम के अंदर एक प्राकृतिक तेल होता है जिसमें पोषण भी बहुत अधिक होता है। अगर आप बादाम खरीदने जा रही हैं, तो असली बादाम की पहचान करने के लिए कुछ बादाम को एक कागज पर दबाकर देखें, अगर इसमें पर्याप्त तेल मौजूद होगा तो बादाम कागज पर तेल के निशान छोड़ देंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें