Site icon Dainik Savera Times

चित्रकूट में किसान की डंडे से वार कर हत्या

चित्रकूटः चित्रकूट जिले में मऊ थाना क्षेत्र के अहिरी गांव में सोमवार रात अज्ञात हमलावरों ने एक किसान के सिर पर डंडे से वार कर उनकी हत्या कर दी। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को दी। चित्रकूट जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) चक्रपाणि त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की रात मऊ थाना क्षेत्र के अहिरी गांव में बाला पुरवा मार्ग में बने अपने निजी ट्यूबवेल (नलकूप) में किसान रामबालक (57) सो रहे थे तभी अज्ञत हमलावरों ने उनके सिर पर डंडे से कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह घर न लौटने पर परिजन ट्यूबवेल गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। त्रिपाठी ने बताया कि मऊ पुलिस को उनका शव खून से लथपथ हालत में बिस्तर पर पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। एएसपी ने बताया कि इस सिलसिले में मृतक के बेटे आदित्य शंकर की तहरीर पर अज्ञत हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। उनके मुताबिक, अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Exit mobile version