Site icon Dainik Savera Times

नोएडा में वाहन चोरी के आरोप में आठ गिरफ्तार

नोएडाः उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में वाहन चोरी के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरीश चंद्र ने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर वाहन चोरी के आरोप में साकिब उर्फ गद्दू कबाड़ी, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद फरमान, मोहम्मद राशिद उर्फ काला, मोनू उर्फ जमशेद, मोहम्मद साहिबजादा, रोहित मित्तल और रंजीत को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनके पास से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 10 कारों को भी बरामद किया। उन्होंने बताया कि ये वाहन चोर वाहनों को कुछ ही मिनट में काटकर इनके कल-पुर्जे देश के विभिन्न जगहों पर बेच देते थे।

Exit mobile version