Site icon Dainik Savera Times

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आयुष्मान भवः का 13 सितंबर को करेंगी शुभारंभ

काशीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति भवन से 13 सितंबर को आयुष्मान भवः योजना का वर्चुअल शुभारंभ करेंगी। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि यह 17 सितंबर से अभियान चलाया जाएगा। वहीं, इसका उद्देश्य सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। यह अभियान 17 सितंबर से दो अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य कवरेज के लक्ष्य को हासिल करना है। इसके तहत सेवा पखवारा, आयुष्मान आपके द्वार, आयुष्मान सभा, आयुष्मान ग्राम पंचायत, आयुष्मान अर्बन समेत तमाम कार्यक्रम आयोजित होंगे।
Exit mobile version