Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

र्सिवस रिवाल्वर साफ करते समय गोली चलने से हेड कांस्टेबल की मौत

February 25, 2023

र्सिवस रिवाल्वर साफ करते समय गोली चलने से हेड कांस्टेबल की मौत

बाराबंकी: जिले में थाना मसौली थानाक्षेत्र के ग्रीन गार्डन सिटी स्थित निजी मकान में र्सिवस रिवाल्वर साफ करते समय अचानक गोली चल जाने से एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र ने बताया कि हेड कांस्टेबल संदीप यादव (30) मुख्यमंत्री की सुरक्षा डयूटी में तैनात थे ।

उनके अनुसार शनिवार को उन्हें अपनी डयूटी पर जाना था और शुक्रवार शाम जब वह अपनी र्सिवस रिवाल्वर साफ कर रहे थे तब अचानक रिवाल्वर से गोली चल गयी। मिश्र ने बताया कि गोली उनके सिर में लगी और उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना की सूचना पर प}ी एवं परिजन मौके पर पहुंच गए हैं । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें