Site icon Dainik Savera Times

संभल में आपसी रंजिश के चलते दो व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या

संभलः जिले के जुनावई थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार तड़के आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। बाद में घायल ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुलदीप ंिसह गुनावत के मुताबिक, जुनावई थाना क्षेत्र के लांवर गांव में हमलावरों ने घर में सो रहे उमेश (35) और प्रताप (60) को गोली मार दी गई, जिससे प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उमेश घायल हो गया। गुनावत के अनुसार, उमेश को इलाज के लिए अलीगढ़ भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि मामले में प्रताप के परिजनों ने रंजिश की बात कहते हुए इसी गांव के जयपाल सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। गुनावत के मुताबिक, इस मामले में जयपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रताप का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Exit mobile version