शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के कटरा क्षेत्र में पुलिस ने वृहस्पतिवार को दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक क्विंटल 84 किलो डोडा पोस्ता बरामद किया है। पुलिस से बचने के लिए डीसीएम से मुरमुरे/लाई की आड़ में बोरो के बीच में छुपाकर अफीम डोडा की तस्करी करके बनारस से बरेली ले जाया जा रहा था।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजीव कुमार बाजपेई ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हुलासनगला रेलवे पुल से पहले बीयर फैक्ट्री के सामने एक मिनी ट्रक को रोक कर तलाशी ली। उसमे मुरमुरे/लाई के बोरों के नीचे छिपाकर अफीम डोडा कुल नौ बोरों में एक कुण्टल 84 किलोग्राम डोडा पोस्ता बरामद किया। पुलिस ने दो तस्करो इरफान और सलामत रजा को गिरफ्तार किया है। ये बनारस पोस्ता डोडा लेकर आ रहे थे और बरेली ले जा रहे थे। दोनो तस्करो के विरुद्ध कटरा थाने पर एनडीपीएस एक्ट मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।
