Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा के पानीपत में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध हालात में मौत; BSC की छात्रा थी, डॉक्टरों को खून में मिला Poison

हरियाणा के पानीपत शहर में BSC सेंकड इयर की 19 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत होने का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के शामली जिले की रहने वाली प्रियांशी की 2 दिन पहले अचानक सेहत खराब हुई थी। उसके परिजन उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में ले आए थे।

आज इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि प्रियांशी के ब्लड सैंपल लेकर उसकी जांच करवाई गई थी। ब्लड सैंपल में Poison (जहर) के अंश मिलने की पुष्टि हुई है। प्रियांशी के पिता प्रवीण ने बताया कि उनकी बेटी की अचानक 25 जनवरी को तबियत बिगड़ गई थी।

मौत का राज भी साथ ले गई

प्रियांशी के पिता ने कहा कि दो दिन पहले घर पर उसकी सेहत खराब हुई तो वह उल्टियां करने लगी। पहले घर पर इलाज किया, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। पिता ने बताया कि उनकी भी समझ से बाहर है कि उसके शरीर में जहर कहां से आ गया।

उन्होंने कहा कि घर पर प्रियांशी के कमरे से भी कोई संदिग्ध पदार्थ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि प्रियांशी का मोबाइल फोन भी उन्होंने खंगाला लेकिन उसमें से भी उन्हें कुछ एेसा नहीं मिला जिसकी वजह से उसने जहर खाने वाला कदम उठाया हो। प्रियांशी अपने साथ ही मौत का राज भी ले गई।

Exit mobile version