Site icon Dainik Savera Times

यूपी में कोयला से लद्दी मालगाड़ी के 27 डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनों का संचालन बाधित

यूपी: मथुरा से दिल्ली की तरफ जा रही मालगाड़ी बुधवार रात को पटरी से उतर गई। यह हादसा मथुरा में पिलर संख्या 1408/14 के पास हुआ है। मालगाड़ी के 59 में से 27 डिब्बे डिरेल हुए हैं। स्टेशन डायरेक्टर मथुरा जंक्शन एसके श्रीवास्तव ने भी हादसे की पुष्टि की है। बताया है कि फिलहाल टीम रवाना हुई है। डिब्बे कैसे उतरे इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल ट्रैक पर कई ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया है। जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी झांसी से सुंदरगढ़ जा रही थी। मालगाड़ी में कोयला लदा था। हादसे के बाद पटरियों पर कोयला फैल गया। राजू मीणा, स्टेशन प्रबंधक, कोसीकलां ने बताया कि हजरत निजामुद्दीन से चलकर हैदराबाद जाने वाली तेलंगाना एक्सप्रेस को कोसीकलां रेलवे स्टेशन से वापस हजरत निजामुद्दीन स्टेशन की ओर रवाना कर दिया गया। अब तेलंगाना एक्सप्रेस बदले रूट से हैदराबाद जाएगी।

Exit mobile version