Site icon Dainik Savera Times

झांसी में पेशी पर लाए लाए गए 3 कैदी पुलिस वैन से फरार, 8 पुलिस कर्मी सस्पेंड

झांसी : उत्तर प्रदेश के झांसी में पेशी पर लाए गए तीन कैदियों के फरार होने की खबर सामने आई है। इसकी सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह तीन कैदी वाहन से कूदकर भाग रहे हैं। इस दौरान कोई भी पुलिस कर्मी आसपास मौजूद नहीं था। फिलहाल जीआरपी और झांसी पुलिस की टीमें फरार कैदियों की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है। वहीं इस मामले में कार्रवाई करते हुए 8 पुलिस कर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं।

 

Exit mobile version