Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

ग्रेटर नोएडा में 300 बेड के KDSG सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन, CM योगी रहे मौजूद

March 6, 2026

ग्रेटर नोएडा में 300 बेड के KDSG सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन, CM योगी रहे मौजूद

गौतम बुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा (वेस्ट) के सेक्टर-10 में 300 बेड वाले केडीएसजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण भी किया। यह अस्पताल एनसीआर क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा की असली परिभाषा केवल आधुनिक उपकरणों से नहीं, बल्कि सस्ती, सुलभ और भरोसेमंद चिकित्सा व्यवस्था से तय होती है। उन्होंने कहा कि मरीज जब डॉक्टर के पास आता है तो वह विश्वास के साथ आता है, इसलिए चिकित्सा सेवा में संवेदनशीलता और समर्पण बेहद जरूरी है। यह अस्पताल भारत की 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव और उद्योगपति सुनील कुमार गुप्ता द्वारा स्थापित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने दोनों को इस पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि इससे गौतम बुद्ध नगर समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र के लोगों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा मिलेगी। अस्पताल में कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, ऑथोर्पेडिक्स और क्रिटिकल केयर मेडिसिन सहित कई सुपर-स्पेशियलिटी सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, कैथ लैब और ट्रॉमा सेंटर जैसी सुविधाएं भी स्थापित की गई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें