Site icon Dainik Savera Times

भोग के लिए आगरा से आए 56 किस्म के पेठे, प्रसिद्ध पंछी पेठे की ओर से भेजा गया 560 किलो पेठा

अयोध्या : अपने मूल स्थान पर प्रतिष्ठित होने जा रहे रामलला के लिए अनेक अमूल्य उपहार आ रहे हैं। इसी क्रम में आगरा के प्रसिद्ध पंछी पेठे की ओर से छप्पन अलग-अलग स्वाद में श्री रामलला के भोग के लिए 56 किस्म का 560 किलो पेठा पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसहभागिता की अपील पर समाज का प्रत्येक तबका अपने सामर्थ्य के अनुसार जुटा है।

पेठे के अलावा अन्य स्थानों से रत्न जड़ित पोशाक, चांदी की थाल, पूजा सामग्री आदि भी मंदिर ट्रस्ट को मिली है। आगरा व्यापार मंडल की ओर से लाया गया पंछी पेठा कारसेवकपुरम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल जी, विश्व हिन्दू परिषद के राजेन्द्र सिंह पंकज आदि की उपस्थिति में स्वीकारा गया।

Exit mobile version