
मिजर्पुर: उत्तर प्रदेश के मिजर्पुर जिले में जिम की आड़ में जबरन धर्म परिवर्तन, यौन शोषण और उगाही के गंभीर आरोप सामने आए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक जिम मालिक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने चार जिम को सील कर दिया है। यह मामला सदर तहसील कॉलोनी में संचालित केजीएन जिम से जुड़ा है। दो महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि जिम संचालक और ट्रेनर दोस्ती के बहाने उन्हें प्रेम जाल में फंसाते थे।
आरोप है कि इसके बाद महिलाओं पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया, उनका यौन शोषण किया गया और वीडियो बनाकर उनसे पैसे वसूले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक केसरवानी ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि केजीएन जिम पिछले 10-12 वर्षों से संचालित हो रहा था और इसकी तीन से चार शाखाएं थीं। उन्होंने कहा कि संगठन को लंबे समय से यहां कथित ‘लव जिहाद’ की गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...