Dainik Savera Times

स्कूल पढ़ने जा रहे बच्चे पर पागल सियार ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के घोरावल क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह पढ़ने जा रहे एक छात्र को पागल सियार ने काट लिया जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सियार को घेर कर मार दिया। वन विभाग की टीम ने सियार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि खरुआंव गांव निवासी कमला सिंह का पुत्र सोहित कुमार मौर्य (13) कक्षा सात का छात्र है। वह गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय मे पढ़ता है। आज सुबह वह विद्यालय के लिए समय से अपने घर से निकला था कि तभी एक सियार ने उस पर हमला कर दिया।

Exit mobile version