Site icon Dainik Savera Times

रील बनाने के चक्कर में दंपत्ति और मासूम की हुई मौत

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से कटकर पति-पत्नी और दो साल के मासूम की मौत हो गई।

सभी मृतक सीतापुर जिले के निवासी थे और बुधवार को 40वां का मेला देखने केवंटीकला हरगांव में आए थे, उसके बाद लखीमपुर खीरी के रेलवे नहर पुल उमरिया पर घूमने आ गए। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि पुल के बीच में यह लोग रील बनाने लगे इसी बीच हरगांव से लखीमपुर की ओर जाने वाली ट्रेन आ गई जिसकी चपेट में आकर तीनों की मौत हो गई।

Exit mobile version