Site icon Dainik Savera Times

ललितपुर में डम्फर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की मौत, दो घायल

ललितपुर: उत्तर प्रदेश में ललितपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरूवार को डम्फर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की मौत हो गई जबकि दो छात्रायें गम्भीर रूप से घायल हो गयीं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोहल्ला चौकबाग निवासी शिवानी ठाकुर (17) अपनी बहन डोली राजा (19) व मोहल्ला कटरा बाजार छत्रसालपुरा निवासी अपनी सहेली आदिति जैन (20) के साथ स्कूटी से मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ अंतर्गत दैबीय स्थल कुंडेश्वर धाम दर्शन करने को गई थी। वापस लौटते समय सदर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम रजवारा पर स्थित पेट्रोल पंप के पास थाना बानपुर की तरफ से आ रहे डंफर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।

ये भी देखें : ‘4 मई TMC के जंगल राज की आखिरी तारीख’, पीएम मोदी का बंगाल में बड़ा हमला

Exit mobile version