Site icon Dainik Savera Times

बिहार में एक शिक्षिका के ऊपर से गुजरी गई मालगाड़ी, दोनों पटरियों के बीच लेटकर बचाई जान

बिहार के गया जिले के टनकुप्पा रेलवे स्टेशन पर एक हैरान कर देने वाला घटना सामने आई है। एक शिक्षिका के ऊपर से पूरी मालगाड़ी गुजर गई, फिर भी वह सुरक्षित बच निकली। टनकुप्पा पंचायत की बादिलगिहा गांव स्थित मिडिल स्कूल की शिक्षिका विनीता कुमारी अपने घर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए शुक्रवार की दोपहर टनकुप्पा स्टेशन पहुंची। मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली विनीता जब स्टेशन पहुंचीं, तो अप मेन लाइन पर वाराणसी-आसनसोल पैंसेजर ट्रेन खड़ी थी। जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ने को लेकर वह अप लूप लाइन पर पहले से खड़ी मालगाड़ी के नीचे से पार करने लगी। इसी दौरान मालगाड़ी चल पड़ी और शिक्षिका ट्रैक पर फंसी रह गई। इस दौरान आसपास के लोगों ने उसे दोनो पटरियों के बीच लेट जाने की सलाह दी। शिक्षिका ने भी ऐसा ही किया। शिक्षिका के ऊपर से पूरी मालगाड़ी गुजर गई और वह सुरक्षित रही, तो आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। इस घटना में महिला के सिर में मामूली चोट आई है।

Exit mobile version