Site icon Dainik Savera Times

देवरिया में 80 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Moga Police Action

Moga Police Action

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के लार क्षेत्र में पुलिस ने आज 80 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब को बरामद कर तस्कर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता ने यहाँ बताया कि लार क्षेत्र के बिहार राज्य सीमा पर स्थित मेहरौना चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक गोभी लदे पिकप वाहन को रोककर चेक किया गया, जिस पर गलत नंबर प्लेट अंकित पाया गया।

80 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

प्रवक्ता ने बताया कि पीकप वाहन के ढाले में लदी गोभी को हटाकर देखा गया तो उसमें अवैध शराब पायी गयी। चेकिंग के दौरान उक्त पीकप वाहन में 80 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 4 पेटी अवैध बीयर बरामद किया गया है। पुलिस ने शराब तस्कर गिरोह के सदस्य बिहार राज्य के सिवान जिला निवासी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर बरामद अवैध शराब, बीयर व वाहन को कब्जे में लेते हुए उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।

गौरतलब है कि पड़ोसी राज्य बिहार में वहाँ की सरकार ने पूर्ण शराब बंदी कर रखी है। इसी का फायदा उठाते हुए शराब तस्कर देवरिया और कुशीनगर जिले के सीमा क्षेत्र से शराब की तस्करी का प्रयास करते रहते हैं। जिसमें पुलिस ने कई लाखों रूपयों अवैध शराब को बरामद कर गिरफ्तार लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करती रहती है।

ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में एक घर में भीषण धमाका, 5 लोगों की मौत

Exit mobile version