Site icon Dainik Savera Times

कंट्रोल रूम से आया CM को धमकी भरा मैसेज, जांच में जुटी पुलिस

CM Yogi Adityanath : मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार मैसेज में कहा गया है कि अगर योगी ने 10 दिनों के अंदर इस्तीफा नहीं दिया तो वो बाबा सिद्दीकी की तरह उनकी हत्या कर देंगे। बता दे कि ये धमकी मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल सेल को अज्ञात नंबर से मैसेज आया है।

धमकी की सूचना मिलने से बाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। वही मुंबई पुलिस इस कॉल की जांच में जुट गई है और धमकी भरा मैसेज भेजने वाले की व्यक्ति की तलाश जारी है। वहीं दूसरी ओर इसको लेकर यूपी पुलिस को इसकी डिटेल भेजी गई है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए कई ऐंगल पर एक साथ जांच कर रही है। साथ ही जरूरत पड़ने पर मुंबई पुलिस से भी सहायता ली जाएगी।

पहले भी मिल चुकी है इस तरह की धमकी

पहली बार नहीं है जब सीएम योगी को धमकी दी गई है। पिछले साल दिसंबर में और फिर मार्च 2024 में भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसी साल मार्च में लखनऊ के महानगर स्थित नियंत्रण कक्ष में फोन कर सीएम योगी आदित्यनाथ को धमकी दी गई थी। पुलिस ने बताया था कि रात करीब 10 बजे एक नंबर से कॉल आई थी। कथित तौर पर एक युवक ने फोन कर सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की बात कही थी।

वहीं दिसंबर 2023 में सीएम योगी, श्रीराम मंदिर और यूपी एसटीएफ चीफ को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। बताया गया था कि एक मेल कर योगी आदित्ज़्यनाथ, तत्ज़्कालीन एसटीएफ चीफ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस मामले के आरोपी जुबैर खान को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था।

गोली मारकर हत्या कर दी गई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या

बता दें कि इससे पहले मुंबई में महाराष्ट्र सरकार में सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को बांद्रा पूर्व में निर्मल नगर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके कार्यालय के बाहर कम से कम दो-तीन लोगों ने घात लगाकर उन पर हमला किया था। जैसे ही वह कार्यालय पर पहुंचे हमलावर दौड़ते हुए आए और व्यवसायी-सह-राजनेता सिद्दीकी पर अंधाधुंध कई राउंड गोलियां चलाईं थीं। उन्हें दो-तीन गोलियां लगीं, जिनमें से एक सीने में लगी थी। हमलावर गोली मारकर मौके से फरार हो गए थे।

Exit mobile version