Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

मैनपुरी में सड़क हादसे में महिला की मौत, ग्रामीणों ने हाइवे पर लगाया जाम

April 3, 2023

मैनपुरी में सड़क हादसे में महिला की मौत, ग्रामीणों ने हाइवे पर लगाया जाम

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के कुरावली क्षेत्र में सोमवार को जैथरा मोड के सामने हाईवे पर कंटेनर वाहन ने 40 वर्षीय महिला को रौंद दिया। महिला की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर दिया। लगभग ढाई घंटे बाद एसडीएम एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस सूत्रों के अनुसार क्षेत्र के ग्राम अशोकपुर हारखानी निवासी महिला रानी हाईवे के दूसरी तरफ खेतों में काम कर रहे पति को खाना देने जा रही थी। वह सर्विस रोड क्रॉस करते हुए हाईवे पर पहुंची कि कुरावली से एटा की तरफ जा रहे कंटेनर ने महिला को रौंद दिया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

महिला की मौत की सूचना पर मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने अंडरपास की मांग को लेकर महिला का मृत शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। जिससे हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। इस दौरान पहुंचे पुलिसकर्मियों से ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई।

मौके पर थाना औंछा, बिछवां की पुलिस पहुंच गई। गुस्साए ग्रामीणों द्वारा पुलिस की बात नहीं मानी गई। लगभग एक घंटे बाद पहुंचे एसडीएम युगांतर त्रिपाठी द्वारा ग्रामीणों को हाईवे पर अंडरपास अथवा ओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजे जाने का आश्वासन दिया गया। लगभग ढाई घंटे के बाद ग्रामीणों ने मृतका के शव को हाईवे से उठने दिया और जाम खोला जा सका।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें