Site icon Dainik Savera Times

Reel बनाते समय युवक की गई जान, गर्दन धड़ से हुई अलग

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में कोतवाली थानाक्षेत्र मे रील बनाने के चक्कर में एक युवक की गर्दन लोहे के जाल से कटकर धड़ से अलग हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित सर्राफा बाजार में एक युवक की लोहे के जाल से गर्दन कट कर धड़ से अलग हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का वीडियो भी सामने आया। नमक मंडी सर्राफा बाजार की जौहरी प्लाजा मार्केट में शनिवार सुबह यह हादसा हुआ। मृत युवक जौहरी प्लाजा में काम करता था। वह अपने चार साथियों के साथ दुकान खोलने पहुंचा था। इस दौरान युवक डांस के स्टेप कर रहा था। उसके साथ के लड़कों में से एक युवक दुकान का शटर खोल रहा था। दूसरा लड़का अपना मोबाइल फोन देख रहा था। युवक स्लो मोशन में रील बना रहा था।

Exit mobile version