Site icon Dainik Savera Times

सोनभद्र में दुष्कर्म करते वीडियो बनाकर उसे वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के राबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व उसका वीडियो बनाकर वायरल कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिक्षक अशोक कुमार मीणा ने शनिवार को बताया कि कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने 31 जनवरी को थाने में तहरीर देकर बताया कि एक व्यक्ति दीपक पुत्र परावन निवासी ग्राम सुकृत थाना रॉबट्र्सगंज, जनपद सोनभद्र द्वारा उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये गये और गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया गया। इसी बीच उसने चोरी से युवती का अश्लील व निजी वीडियो भी बना लिया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तब वह वीडियो वायरल कर जान से मारने की धमकी देने लगा।

तहरीर मिलने के बाद राबट्र्सगंज कोतवाली में उक्त घटना के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच के लिए पुलिस टीम को लगाया गया। पुलिस टीम मामले के जांच के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगी हुई थी। पुलिस टीम को शनिवार को सुचना मिली की आरोपी दिपक मुअज्जमपुर तिराहा कस्बा सुकृत के पास किसी काम से आया हुआ है। सुचना मिलते ही पुलिस टीम ने फौरन मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: इटली में बड़ी वारदात: दो भारतीय मूल के लोगों की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Exit mobile version